Monday, April 13, 2026
Home Counseling/Expert View आपसी संबंध और कैरियर : पार्टनर के सपनों को सपोर्ट करते...

आपसी संबंध और कैरियर : पार्टनर के सपनों को सपोर्ट करते हुए अपनी महत्वाकांक्षाओं को ऐसे दें नई उड़ान

0

 

तेजी से बदलते समाज में ​”स्वस्थ रिश्ता वही है, जहाँ एक साथ दोनों को आगे बढ़ने का अवसर मिले। न तो रिश्ते के नाम पर अपने सपनों को छोड़ना सही है, न ही अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए खास रिश्ते की अनदेखी करना।”।

 

वर्तमान चुनौती: प्रतिस्पर्धा और रिश्ते-

​आज के दौर में रिश्ते केवल भावनाओं तक सीमित नहीं हैं। बदलती जीवनशैली में करियर, शिक्षा और व्यक्तिगत पहचान के बीच संतुलन बनाना एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। अक्सर लोग इस द्वंद्व में फँस जाते हैं कि अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के बीच में ​पार्टनर के सपनों को कितना सहारा दें?

​अपनी प्राथमिकताओं को कहाँ तक सीमित रखें-

​पहचान का संघर्ष (Identity Conflict)- जब एक साथी लगातार अपने लक्ष्यों को पीछे धकेल कर केवल दूसरे की महत्वाकांक्षाओं को खाद-पानी देता है, तो वह ‘पहचान के संघर्ष’ का शिकार हो जाता है।

स्थिति परिणाम-
एकतरफा त्याग मानसिक तनाव और असंतोष निरंतर अनदेखी रिश्ते में बढ़ती दूरियाँ और कुंठा अधूरे सपने व्यक्तित्व में खालीपन का अहसास

सफलता के तीन स्तंभ: संवाद, सहयोग और सम्मान- ​रिश्ते की मजबूती के लिए मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से इन तीन बिंदुओं पर ध्यान देना आवश्यक है:

पारस्परिक सहयोग (Mutual Support):

सहयोग से रिश्ते में विश्वास और सुरक्षा आती है, लेकिन ध्यान रहे कि यह ‘वन-वे ट्रैफिक’ न हो। दोनों की उन्नति समान रूप से जरूरी है।

​खुला संवाद (Open Communication):

ईमानदारी से अपने सपनों, सीमाओं और अपेक्षाओं पर बात करें। अनकही बातें अक्सर तनाव का सबसे बड़ा कारण बनती हैं। इसलिए, किसी भी विषय पर अपने पार्टनर से खुला संवाद करें।

​जिम्मेदारियों का बँटवारा:-

अवसरों और घरेलू जिम्मेदारियों का संतुलित बँटवारा ही एक-दूसरे को आगे बढ़ने का समय और मानसिक सुकून देता है। घर के कामकाज की जिम्मेदारी का बंटवारा आपसी समझ-बूझ करके ही आगे बढ़ने का प्रयास करें।

समझदारी ही समाधान है-

रिश्तों की सफलता इस बात में नहीं है कि किसने किसके लिए कितना त्याग किया, बल्कि इस बात में है कि दोनों ने मिलकर एक-दूसरे के सपनों को कैसे जिया। आपसी समझदारी ही समस्या का समाधान है।

​याद रखें: संतुलन और पारस्परिक सम्मान ही वह चाबी है जो अधूरे सपनों के बोझ को हल्का कर सकती है और आपके रिश्ते को एक नई ऊंचाई दे सकती है।

डॉ. मेघा मनीष शर्मा

काउंसलर- साइकोलॉजिस्ट
एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी, इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here