एमबी इंटर कॉलेज: आजादी से एक दिन पहले शुरू हो गया था बरेली का यह कॉलेज, अब प्रिंसीपल पुरानी साख लौटने में जुटे

0
951

15 अगस्त 1947 को देश आजाद होता, उससे एक दिन पहले ही यानी 14 अगस्त 1947 को बरेली शहर के मनोहर भूषण इंटर कॉलेज शुरू कर दिया गया था। पहले प्रधानाचार्य बनाए गए स्वर्गीय रहस बिहारीलाल माथुर। इन्होंने 14 अगस्त को की प्रधानाचार्य की कुर्सी संभाल ली थी। विद्यालय की स्थापना शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. सत्य भूषण ने की थी।

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर का मनोहर भूषण इंटर कॉलेज यानी एमबी कॉलेज देश की आजादी के अमृत महोत्सव बनाए जाने के साथ अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस कॉलेज की स्थापना देश की आजादी वाले वर्ष 1947 में की गई लेकिन देश को आजादी मिलने के एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को यह विद्यालय शुरू कर दिया गया। इस विद्यालय की स्थापना डॉ. सत्य भूषण ने की। वह चिकित्सक थे और शहर के प्रतिष्ठित कानूनविद कायस्थ परिवार से थे। 17 नवंबर 1896 को जन्मे डॉ. सत्यभूषण ने आजादी के पहले बरेली शहर में अच्छे शिक्षण संस्थान की आवश्यकता महसूस की और अपनी चल-अचल संपत्ति को शिक्षा दान में लगाते हुए 1947 में इस विद्यालय की बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूर्ण कराया। विद्यालय का नाम उनकी पत्नी मनोहर देवी और उनके नाम के शब्द भूषण के सम्मिलन से मनोहर भूषण पड़ा।
डॉ. सत्य भूषण का स्वर्गवास 7 मई 1970 को हो गया लेकिन उनके हाथों लगाया विद्यालय रूपी यह पौधा आज भी शिक्षा की रोशनी बिखेर रहा है।
विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने हाल ही में संस्थापक डॉ. सत्य भूषण और उनकी पत्नी मनोहर देवी की प्रतिमाएं विद्यालय परिसर में स्थापित कराई हैं। इन प्रतिमाओं को राजस्थान से बनवाकर यहां उनका लोकार्पण किया गया है।
प्रारंभ से ही यह विद्यालय प्रमुख कॉलेजों में शुमार हो गया और तब शहर में गिने-चुने विद्यालय होने की वजह से यहां लगभग हर खास-ओ-आम परिवार के बच्चे पढ़ा करते थे। यहां शिक्षा लेने वाले न जाने कितने ही लोग आज राजनीति, सिविल सर्विस, चिकित्सा क्षेत्र में हैं। यहां के छात्र रहे दो लोग आज उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। ये कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार भी इसी कॉलेज के छात्र रहे हैं। यहां के छात्र रहे सौरभ गंगवार सिर्विल सर्विसेज में 2018 बैच के आईएएस हैं। इसी साल वर्ष 2022 में सिविल सर्विसेज के लिए चयनित तनुज कुमार और वर्ष 2015 में आईपीएस बने नूरुल हसन भी यहीं के छात्र रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार बताते हैं कि अपने वक्त में एमबी इंटर कॉलेज विज्ञान वर्ग की शिक्षा के लिए जाना जाता था। यहां पढ़ चुके कई छात्र वैज्ञानिक और चिकित्सक हैं। कुछ तो विदेश में भी हैं।

अब तक ये रहे प्रधानाचार्य
मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के मौजूदा प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार इस विद्यालय के पहले ऐसे प्रधानाचार्य हैं, जिनका चयन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से हुआ। उन्होंने 11 दिसंबर 1999 को प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया लेकिन उनसे पहले जितने भी प्रधानाचार्य यहां रहे या तो वे प्रबंधन समिति की व्यवस्थानुसार बनाए गए या फिर कार्यवाहक रहे। सबसे पहले प्रधानाचार्य रहस बिहारीलाल माथुर थे, जो 14 अगस्त 1947 से 30 जून 1973 तक कार्यरत रहे। दूसरे प्रधानाचार्य टाकेश्वर प्रसाद थे, जो 1 जुलाई 1973 से 3 जून 1975 तक कार्यरत रहे। तीसरे प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल सक्सेना थे, जो 4 जून 1975 से 30 जून 1989 तक कार्यरत रहे। चौथे प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ सक्सेना थे, जो 1 जुलाई 1989 से 30 जून 1994 तक कार्यरत रहे। पांचवें प्रधानाचार्य पीएमडी सक्सेना थे, जो 1 जुलाई 1994 से 30 जून 1998 तक कार्यरत रहे। छठे प्रधानाचार्य के रूप में मुहम्मद यामीन अंसारी ने 1 जुलाई 1998 से 19 दिसंबर 1999 तक कार्यवाहक तौर पर कार्य किया।

प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार को जानिए


प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार शिक्षाशास्त्र से पीएचडी हैं। वह सीए बन चुके थे लेकिन पिता से प्रेरणा लेकर शिक्षा सेवा को चुना। उनके पिता स्वर्गीय महेश चंद्र सक्सेना भी प्रधानाचार्य रहे। वह शहर के महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल में 23 साल तक प्रधानाचार्य रहे। उससे पहले वह पोटवा धाम विद्यापीठ बाराबंकी में कार्यरत रहे। बरेली शहर के बाग गुद्दड़ मोहल्ला में जन्मे डॉ. मनोज कुमार ने प्राइमरी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद कक्षा छह से आठवीं तक महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल में और कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई शहर के गुलाबराय इंटर कॉलेज से की, फिर बरेली कॉलेज से बीकॉम और एमकॉम किया। इस दौरान सीए बनने के लिए उन्होंने इसका कोर्स भी कर लिया था लेकिन पिता की प्रेरणा पर उन्होंने सीए बनने के बजाय शिक्षा सेवा को चुना और इसके लिए बीएड फिर एमएड करने के बाद 1992 में शिक्षा शास्त्र से पीएचडी की। हालांकि उससे पहले उनको शहर के केडीईएम इंटर कॉलेज में बतौर कामर्स प्रवक्ता नियुक्ति मिल गई और यहां 17 नवंबर 1988 से 10 दिसंबर 1999 तक कार्यरत रहे।

विद्यालय के लिए खोला दान पात्र और जुटाए संसाधन
डॉ. मनोज कुमार बताते हैं कि 1999 में जब उन्होंने प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाली, तब विद्यालय में बहुत सुधार की आवश्यकता थी। कई क्लास रूम ठीक कराने थे। चूंकि अनुदानित होने के बाद भी सरकार से कोई सहायता राशि नहीं मिलती और विद्यालय प्रबंधन समिति के पास बजट नहीं होता, इसलिए विद्यालय को दुरुस्त कराना एक बड़ी चुनौती थी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जनसहयोग से कार्य कराने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने दानपात्र बनवाया और लोगों से विद्यालय के लिए दान देने की अपील की। नतीजा, यह हुआ कि बहुत सारे लोगों ने उनकी अपील पर मदद की और इससे क्लास रूम सही कराए। कैंपस को सही कराया। सीसीटीवी लगवाए। डॉ. मनोज कुमार ने अपने प्रयासों से विद्यालय में एनसीसी की जूनियर डिवीजन की शुरुआत कराई। हालांकि सीनियर डिवीजन पहले से ही थी।

विद्यालय में ये हैं प्रवक्ता-
डॉ. लाल बहादुर सिंह (हिंदी)
डॉ. रामबाबू तिवारी (खेल एवं व्यायाम)
सत्यपाल (नागरिक शास्त्र)
संतोष कुमार सिंह (समाजशास्त्र)
उपेंद्र सिंह सिरोही (जीव विज्ञान)
दीप्ति रानी (अंग्रेजी)
मुरारी लाल गंगवार (रसायन विज्ञान)
विनोद कुमार तिवारी (भौतिक विज्ञान)
अनीता मिश्रा (अर्थशास्त्र)
कुमार पारस (अंग्रेजी)
राजेश कुमार (गणित)
प्रभात भारती (रसायन विज्ञान)
डॉ. गौरीशंकर (रसायन विज्ञान)
डॉ. अश्वनी कुमार बाजपेयी (भूगोल)
योगेंद्र सिंह दलाल (अंग्रेजी)
भगवान स्वरूप (गणित)
अजय शर्मा (भौतिक विज्ञान)
सरोज कुमार (जीव विज्ञान)
डॉ. नागेश पांडेय (हिंदी)
धीरेंद्र कुमार वर्मा (कला)

सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड)-
दिलीप कुमार अग्रवाल (वाणिज्य)
जितेंद्र पाल सिंह (गणित)
मुकेश कुमार पाल (अंग्रेजी)
वंदना वर्मा (अंग्रेजी)
रघुवीर प्रसाद (हिंदी)
ललित कुमार चौधरी (सामाजिक विज्ञान)
अलका सक्सेना (सामाजिक विज्ञान)
वीके भारती (अंग्रेजी)
देवेंद्र कुमार (विज्ञान)
डॉ. अनिल कुमार आनंद (गणित)
कुंवरपाल (गणित)
राजेश (हिंदी)
सुमित गंगवार (गणित)
अजय उपाध्याय (विज्ञान)
सूर्यनाथ (कला)
ओमकार सिंह (अंग्रेजी)
जीनू शर्मा (हिंदी)
गुरुदेव मिश्रा (हिंदी)
मुनीश कुमार वर्मा (कला)

मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, बरेली: एक नजर
संबद्धता: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड)
शिक्षा: कक्षा 6 से 12 वीं तक
माध्यम: हिंदी
स्थापना: 14 अगस्त 1947
विषय: कला, कॉमर्स, बायोलॉजी, गणित, इंटरमीडिएट में व्यवसायिक शिक्षा
प्रधानाचार्य: डॉ. मनोज कुमार
प्रवक्ता: कार्यरत- 20, रिक्त पद- 4
एलटी ग्रेड शिक्षक: कार्यरत- 19, रिक्त पद- 5
अध्यनरत विद्यार्थी: 2000
अन्य सुविधाएं: 40 अध्ययन कक्ष, प्रयोगशाला, 28 हजार पुस्तकों वाला पुस्तकालय, भव्य क्रीड़ा मैदान, भव्य हॉल। इतिहास, भूगोल, सैन्य विज्ञान, कला विषयों के अध्ययन के लिए अलग-अलग कक्ष।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here