वेद भूषण – प्रथम वर्ष (कक्षा 6टी) में ऑनलाइन प्रवेश (Online Admission) की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
वेदपाठशालाओं / गुरु-शिष्य परम्परा इकाइयों में वर्ष 2026-27 में श्रुति परम्परा के अनुसार वेदों के सस्वर अध्ययन हेतु वेद भूषण प्रथम वर्ष में छात्रों के आनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
प्रतिष्ठान ने अपनी अधिसूचना में अवगत कराया है कि देश के विभिन्न राज्यों में वेद भूषण 1-3 (प्रथमा स्तर) एवं वेद भूषण 4-5 (पूर्व मध्यमा स्तर) से तथा वेद विभूषण 1-2 (उत्तर मध्यमा स्तर) तक कुल 07 वर्षों का वेदों के सस्वर अध्ययन पाठ्यक्रम चलाया जाता है।
प्रतिष्ठान द्वारा संचालित वेदपाठशालाओं / गुरु-शिष्य परम्परा इकाइयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में श्रुति परम्परा के अनुरूप वेदों के सस्वर अध्ययन हेतु वेद भूषण प्रथम वर्ष / कक्षा छटी में आनलाइन प्रवेश (Online Admission) आवेदन 15 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक प्रत्येक वेदपाठशाला / प्रत्येक गुरू-शिष्य परम्परा इकाई में स्वीकार्य किए जाएंगे।
प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए प्रतिष्ठान के वेबसाइट लिंक को देखें-

