
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले में स्थित मुमुक्षु आश्रम परिसर में नवीन स्थापित स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय (Swami Shukdevanand State University, Shahjahanpur) के पहले कुलपति Vice Chancellor प्रो. पीबी सिंह (Dr. PB SINGH) बनाए गए हैं। Dr. PB SINGH इसलिए ‘मैनेजमेंट गुरु’ हैं, क्योंकि वह बरेली में स्थित एमजेपी रुहेलखंडविश्वविद्यालय (MJP Rohilkhand University) के व्यवसाय प्रशासन विभाग में लंबे समय से प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहे हैं। वह विश्वविद्यालय में प्रबंधन के अध्यापन के साथ कुलसचिव और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री कार्यालय की स्वीकृति के बाद कुलाधिपति ने अब डॉ. पीबी सिंह (Dr. PB SINGH) को स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय (Swami Shukdevanand State University, Shahjahanpur) का कुलपति Vice Chancellor नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि इस विश्वविद्यालय का प्रशासनिक ढांचा लगभग पूर्ण हो गया है, क्योंकि इससे पहले कुलसचिव और वित्त अधिकारी भी अपना कार्यभार संभाल चुके हैं। डा. पीबी सिंह Dr. PB SINGH का कहना है कि अब विश्वविद्यालय का ध्यान आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों और संस्थागत विस्तार पर रहेगा।
डा. पीबी सिंह (Dr. PB SINGH) के सामने सबसे बड़ी चुनौती शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जनपद के लगभग 60 महाविद्यालयों के सफल हस्तांतरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरी करने कर होगी। अभी तक ये महाविद्यालय एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJP Rohilkhand University) से संबद्ध रहे हैं, लेकिन शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में ही नए विश्वविद्यालय के संचालन के बाद यह व्यवस्था बदल जाएगी। इससे शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जनपद को अब एक स्वतंत्र शैक्षिक केंद्र के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करनी होगी। इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय छात्र-छात्राओं को मिलेगा। अब प्रवेश, परीक्षा, अंकपत्र और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए उन्हें दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा संबंधी व्यवस्थाएं उपलब्ध होने से छात्रों का समय और संसाधन दोनों बचेंगे।
मुमुक्षु आश्रम प्रबंधन ने डा. पीबी सिंह (Dr. PB SINGH) की नियुक्ति का स्वागत कर इसे शाहजहांपुर के सर्वांगीण शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
-शुभांशु वैश्य
(वरिष्ठ पत्रकार)
https://www.facebook.com/shobhanshu.vaish





