Friday, April 24, 2026
Home Colleges MP Board 12 वीं Result : सरकारी सिस्टम की उदासीनता से इंदौर...

MP Board 12 वीं Result : सरकारी सिस्टम की उदासीनता से इंदौर 40 वें स्थान पर खिसका

0

उर्दू स्कूल पीछे छूटे, आदिवासी बहुल कोदरिया हायर सेकेंडरी के शत प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की तरफ से 12 वीं का रिजल्ट आए हुए आठ दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस बार 12 वीं का रिजल्ट इंदौर के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। इसके लिए काफी हद तक सरकारी सिस्टम भी जिम्मेदार है। यह सिस्टम की शिथिलता का ही नतीजा है कि इस बार इंदौर एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में 40 वें स्थान पर खिसक गया। इसके ठीक विपरीत कम सुविधाओं वाले आदिवासी बहुल इलाके के कादरिया हायर सेकेंडरी स्कूल के सब बच्चे परीक्षा परिणाम में सफल हो गए। वह अत्याधिक सुविधा वाले इंदौर के स्कूलों की तुलना में सबक सीखने वाली बात है।

इंदौर का महू क्षेत्र संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जन्म स्थली के लिए जाना जाता है। बाबा साहब हमेशा ही दलित, वंचित वर्ग के शिक्षा के हिमायती थी। शायद उसी का परिणाम है कि महू क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोदरिया ने बाबा साहब से प्रेरणा लेकर 12 वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया। यह विद्यालय इंदौर के समस्त स्कूलों में प्रथम स्थान पर रहा। जबकि दूसरा स्थान हासलपुर के स्कूल ने हासिल किया। इन सबके बीच खास बात यह है कि शासकीय उर्दू स्कूलों की स्थिति सबसे दयनीय साबित हुई। इनका प्रदर्शन सबसे खराब इस आधार पर कहा जाएगा क्योंकि उर्दू स्कूलों का परीक्षाफल मात्र 29.41 प्रतिशत रहा। शासकीय स्कूलों में शिवनी और रतनखेड़ी का परीक्षा परिणाम 33:3 फीसदी जबकि हायर सेकेंडरी धन्नड़ का 34.3 प्रतिशत पाया गया। परीक्षा परिणाम के ये आंकड़े इस ओर इशारा करते हैं कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहद खराब है। फिलहाल, शिक्षकों और अधिकारियों की उदासीनता ने शिक्षा की गुणवत्ता में इंदौर को काफी पीछे ढकेल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here