Monday, April 13, 2026
Home Results MP Board Result 2026: 16 लाख छात्रों को इंतजार

MP Board Result 2026: 16 लाख छात्रों को इंतजार

0

 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP BOARD) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खास खबर है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम इस सप्ताह किसी भी दिन घोषित किए जा सकते हैं।

कब आएगा रिजल्ट ?

​बोर्ड द्वारा रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है।
​संभावित तिथि: 15 से 20 अप्रैल के बीच में

​समय: अप्रैल का दूसरा सप्ताह परिणामों के लिए निर्णायक 

​ टिप्स: अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर समेत समग्र आईडी अभी से संभाल कर रख लें ताकि रिजल्ट आते ही आप बिना किसी देरी के अपना स्कोर चेक कर सकें।

 पिछले साल का प्रदर्शन: बेटियों ने मारी थी बाजी

​पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो उसमें छात्राओं का दबदबा था। इस बार तो रिजल्ट आने के बाद पता चलेगा कि छात्राएं आगे रहती हैं या फिर छात्र

विवरण कक्षा 10वीं (मेरिट सूची)

और कक्षा 12वीं की (मेरिट सूची)

कुल छात्र 212 159
लड़कियां 144 89
लड़के 68 70

पिछले साल टॉप-5 में 8 लड़कियों ने मनवाया था अपनी प्रतिभा का लोहा

पास होने के लिए क्या है जरूरी ?
न्यूनतम अंक: प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य

​थ्योरी और प्रैक्टिकल: छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग पास होना होगा।
​कंपार्टमेंट परीक्षा: यदि कोई छात्र एक या दो मुख्य विषयों में न्यूनतम अंक नहीं ला पाता, तो उसे पास होने का एक और मौका ‘कंपार्टमेंट परीक्षा’ के जरिए दिया जाएगा।

​ रिजल्ट कैसे चेक करें?

​परिणाम घोषित होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं।

​जरूरी जानकारी: रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर।

​अपडेट रहें: ताजा जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें या खुद को पंजीकृत (Register) करें ताकि नोटिफिकेशन सीधे आपके पास पहुंचे।

समस्त स्टूडेंट्स को एजुकेशन ओवरऑल वेबसाइट की तरफ से बहुत ​शुभकामनाएं!

हमें उम्मीद है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी। लगातार अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here