एमपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया। सीएम ने कहा कि बोर्ड की तरफ से जल्द ही दूसरी परीक्षा भी कराई जाएगी, ताकि छात्रों का साल बर्बाद न हो। राज्य स्तरीय टॉपरों की सूची में 121 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है।
10 वीं में सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा प्रतिभा सोलंकी और 12 वीं बोर्ड में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल की खुशी राय टॉपर
https://x.com/schooledump/status/2044339337845002572
मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परीक्षा परिणामों की घोषणा की। एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 10 वीं और 12 वीं में बेटियों ने फिर से छात्रों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। बेटियों ने बीते कई वर्षों से मध्य प्रदेश बोर्ड में अपना दबदबा कायम रखा है। इस बार एमपी बोर्ड परीक्षा की खास बात यह रही कि सरकारी विद्यालयों ने निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर परीक्षा परिणाम दिए हैं।

16 साल में एमपी बोर्ड का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस बार 16 साल में एमपी बोर्ड का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.80 प्रतिशत और निजी स्कूलों का 68 प्रतिशत रहा है। इस बार के परीक्षा परिणाम में जनजातीय जिला में अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 10 वीं बोर्ड में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल पन्ना की छात्रा प्रतिभा सोलंकी ने 500 में 499 अंक लाकर राज्य टॉप किया। वहीं इंटर में शासकीय सुभाष उत्कृष्ठ उमा विद्यालय में वाणिज्य समूह की छात्रा खुशी राय ने पहला, चांदनी विश्वकर्मा और नीलबड़ भोपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस बार 10 वीं का रिजल्ट 73 प्रतिशत और 12 वीं का 76 प्रतिशत रहा। 12 वीं 1.99 लाख विद्यार्थी फेल हुए। एमपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 72.30 प्रतिशत छात्र और 79.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं।

10 वीं बोर्ड के टॉपरों की सूची
1- कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी जिला-पन्ना प्रथम स्थान – 499/500
2- अक्षरा घोड़ेश्वर बालाघाट द्वितीय स्थान – 498/500
3- अभय गुप्ता सीधी द्वितीय स्थान 498/500
4- योगेंद्र सिंह परमार ब्योहारी शहडोल तृतीय स्थान 497/500
5- अनन्या वर्मा सीधी तृतीय स्थान 497/500
6- शिवम बोपचे बालाघाट तृतीय स्थान 497/500
7- अर्जुन सिंह राजपूत गुनौर पन्ना तृतीय स्थान 497/500
8- अवनीश कुमार नाई सिंगरौली तृतीय स्थान 497/500
9- कु. हिमांशी धाकड़ बरखेड़ा तृतीय 497/500
10- कु. निकिता फरकासे सौसर छिंदवाड़ा तृतीय 497/500
11- श्रेया जैन जबलपुर चतुर्थ 496/500
12- रश्मी गडरी सिहोरा जबलपुर चतुर्थ 496/500
13- अनुज पुष्पद सारंगपुर चतुर्थ 496/500
14- सुहानी भदोरिया विदिशा चतुर्थ 496/500
15- अनमोल गोयल द्वारिकापुरी ग्वालियर चतुर्थ 496/500
12 वीं बोर्ड के टॉपरों की सूची =
नाम जिला/शहर स्थान अंक
1- श्रुति तोमर मुरैना प्रथम 489
2- आकाश अहिरवार छतरपुर प्रथम 489
3- मुस्कान रावत छतरपुर द्वितीय 488
4- आदित्य चतुर्वेदी रीवा द्वितीय 488
5- दीप्ति रावत शिवपुरी तृतीय 487
6- धीरेंद्र सिंह बुंदेला छतरपुर चतुर्थ 486
7- नीरज कुशवाहा छतरपुर चतुर्थ 486
8- ज्योति यादव उज्जैन पांचवां 485
9- शीतल यादव मुरेना छठा 484
10- गायत्री राजपूत गुना छठा 484
11- कृष्णा धाकड़ गुना छठा 484
12- हर्ष रावत छतरपुर छठा 484
13- निधि कुर्मी दमोह छठा 484
14- पवन प्रजापति छतरपुर सातवां 483


