केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education ने आज कक्षा 10वीं का बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिया है। 26 लाख छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार था। बेटियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

परीक्षा परिणाम एक नजर में
इस साल CBSE 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले हल्का लेकिन लगातार सुधार दिखाता है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों में से बड़ी संख्या ने सफलता हासिल कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है।
कुल पंजीकृत छात्र: 24,71,777
उत्तीर्ण छात्र: 23,16,008
कुल पास प्रतिशत: 93.70%

बेटियों ने फिर दिखाया कमाल
हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर बाज़ी मार ली है। उनका पास प्रतिशत अधिक रहा, जिससे एक बार फिर साबित हुआ कि मेहनत और लगन में वे किसी से कम नहीं हैं।
टॉपर की घोषणा नहीं, फिर भी शानदार रिजल्ट
CBSE ने इस बार भी कोई आधिकारिक टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
रीजनल परफॉर्मेंस में कौन रहा आगे? रीजनल नतीजों में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने संयुक्त रूप से टॉप करते हुए लगभग 99.79% का शानदार रिजल्ट दर्ज किया।
रिजल्ट के कुछ प्रमुख क्षेत्रीय आंकड़े –
दिल्ली रीजन: 97.38%
नोएडा रीजन: 87.66%
स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
केंद्रीय विद्यालय (KV): 99.57%
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.42%
सरकारी स्कूल: 91.43%





