Friday, April 17, 2026
Home SCHOOL CBSE Board Result : मुकुंद इंटरनेशल के छात्र-छात्राओं ने गाड़े सफलता के...

CBSE Board Result : मुकुंद इंटरनेशल के छात्र-छात्राओं ने गाड़े सफलता के झंडे

0

मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल ने सत्र 2025-26 में CBSE हाईस्कूल परीक्षा में 100% उत्तीर्ण रिज़ल्ट देकर  इतिहास रच दिया है

🏆 टॉप पर चमके छात्र:
✨ अबुजर – 97% (स्कूल टॉपर)
✨ हुसैन – 92%
✨ अर्जुन – 92%
✨ अर्पिता – 89%
✨ आदित्य पटेल – 88%
✨ एंजल माहेश्वरी – 86%
✨ श्रद्धा सिंह – 85%
✨ आस्था – 84%
✨ शहजील – 84%
✨ वजहत – 84%
✨ राधिका मौर्य – 83%

टाँपर ने गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय :

 टॉपर अबुजर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, प्रधानाचार्या और परिवार को दिया — जो दर्शाता है कि मेहनत और मार्गदर्शन का सही मेल ही असली सफलता की कुंजी है।

प्रबंधन ने मेधावियों को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं :

 इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन—मैनेजिंग डायरेक्टर गरिमा शर्मा, गौरव शर्मा, चेयरमैन अशोक शर्मा और प्रधानाचार्या मौसुमी शर्मा—ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 इस मौके पर विद्यालय के समर्पित शिक्षकगण और स्टाफ भी मौजूद रहे, जिनकी मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया।

यह सिर्फ एक रिज़ल्ट नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शिक्षा का प्रमाण है!

 मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल ने साबित कर दिया — “सफलता यहां परंपरा है!”

मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल एवं उसके मेधावी छात्र-छात्राओं को Education Overall की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

इस शानदार सफलता ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई प्रेरणा भी प्रस्तुत की है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता ने मिलकर इस उपलब्धि को संभव बनाया है।

हमें विश्वास है कि ये होनहार छात्र-छात्राएं आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे और देश-समाज का नाम गौरवान्वित करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here