Sunday, May 31, 2026
Home Employment SSC परीक्षा के जरिए केंद्र के विभागों में होगी 3003 पदों पर...

SSC परीक्षा के जरिए केंद्र के विभागों में होगी 3003 पदों पर भर्ती … जानिए क्या हैं नियम और शर्तें

0

एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 3,003 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।

12 वीं से स्नातक के स्टूडेंट हैं आवेदन के पात्र 

भर्ती में मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के पद शामिल हैं। कंपटीशन परीक्षाओं की तैयारी में लगे स्टूडेंट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

13 मई तक कर सकते हैं आवेदन 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर चार मई तक चलेगी। आवेदन शुल्क पांच मई तक जमा होंगे। इसके साथ ही आवेदन में संशोधन 11 से 13 मई तक किए जा सकेंगे।

18 से 35 वर्ष तक है आयु सीमा

अभ्यर्थियों की आयु सीमा पदानुसार 18 से 25, 18 से 27, 18 से 30 और 18 से 35 वर्ष के बीच है। आयु की गणना एक जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती के तहत मंत्रालयों और विभागों में र्क्लक, सहायक, तकनीकी, प्रयोगशाला, स्वास्थ्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड स्टाफ सहित विभिन्न श्रेणी के पदों पर चयन किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here