Thursday, April 23, 2026
Home SCHOOL UP Board Result : सीतापुर की कशिश वर्मा बनी टॉपर, दूसरे नंबर...

UP Board Result : सीतापुर की कशिश वर्मा बनी टॉपर, दूसरे नंबर पर कौन, जानिए…

0

बीते शैक्षणिक सत्र में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ। यूपी बोर्ड ने 10वीं का परिणाम आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं कक्षा का रिजल्ट 90.42 जबकि 12वीं का 80.38 प्रतिशत रहा। छात्र यूपी बोर्ड (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in डिजीलॉकर या एसएमएस पर जाकर अपनी मार्कशीट तुरंत चेक कर सकते हैं।

 

10वीं और 12वीं में 11 टॉपर्स में से 10 लड़कियां …..

कशिश वर्मा और अंशिका ने संयुक्त रूप से किया टॉप; मिले 97.83% अंक

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार प्रथम स्थान पर सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अनशिका वर्मा आईं। दोनों ने एक साथ 97.83% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अदिति ने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

1 कशिश वर्मा सीतापुर 97.83%
1 अंशिका वर्मा बाराबंकी 97.83%

2 अदिति बाराबंकी 97.50%

3 अर्पिता सीतापुर 97.33%

3 ऋषभ साहू झांसी 97.33%

3 परी वर्मा बाराबंकी 97.33%

UP Board 12th Result 2026 Live:-

80.38% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस रिजल्ट में कुल 80.38% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा

छात्र पास प्रतिशत: 75.04%
छात्राएं पास प्रतिशत: 86.32%

टॉपर लिस्ट 2026 (12वीं)

पहला स्थान:-शिखा वर्मा – 97.60% (सीतापुर)

दूसरा स्थान: नंदिनी गुप्ता – 97.20% (बरेली)

दूसरा स्थान: श्रेया वर्मा – 97.50% (बाराबंकी)

तीसरा स्थान: सुरभि यादव – 97.00% (बरेली)

तीसरा स्थान: पूजा पाल – 97.33% (बाराबंकी)

📊 पिछले साल का प्रदर्शन

2025 में कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था, जो इस साल थोड़ा कम हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here